समाजसेवी एवं परम वैष्णव थे चंद्रशेखर दत्त पांडे:– जगद्गुरु योगेश्वराचार्य
प्रतापगढ़ संत निवास परसन पांडे का पुरवा सेनानी ग्राम देवली में समाजसेवी एवं राजा दिनेश सिंह कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक सदस्य पंडित चंद्रशेखर दत्त पांडे रामानुज दास के परम पद के पश्चात एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में संत, राजनैतिक, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षक किसान, नौजवान एवं महिलाएं एकत्रित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी योगेश्वराचार्य जी पीठाधीश्वर अतुलेश्वर धाम इंद्रप्रस्थ दिल्ली ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पांडे जी एक परम समाज सेवी एवं श्री वैष्णव थे। सेवा भाव उनके अंदर कूट-कूट कर भरा हुआ था। राजकुमार पाल विधायक अध्यक्ष अपना दल उत्तर प्रदेश ने कहा कि आप एक दयालु व्यक्तित्व के धनी थे। समय-समय पर गरीबों की यथावत मदद किया करते थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीत लाल पटेल विधायक जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री देवनारायणाचार्य पीठाधीश्वर श्री सीताराम मंदिर मुंबई शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी डॉ आशुतोष त्रिपाठी पंडित विशाल नाथ तिवारी राजेश्वर त्रिपाठी एडवोकेट इंदभाल त्रिपाठी एडवोकेट सुरेश नारायण त्रिपाठी एडवोकेट गिरजेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला लक्ष्मी नारायण ओझा आलोक रामानुज दास कृपा शंकर मिश्रा संतोष तिवारी एडवोकेट करुणा शंकर एडवोकेट रोहित शुक्ला एडवोकेट अध्यक्ष जूनियर बार ज्ञान प्रकाश शुक्ला मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी सदस्य राज्यसभा आचार्य प्रभाकर महाराज आचार्य आलोक रिस्पांस आचार्य हरीशआचार्य राजेश अनिल मिश्रा जय सिंह बहादुर सिंह तूफान सिंह डॉ विवेक पांडे मनोराम मिश्रा विधि देव शुक्ल रमेश सिंह लाल विजय पंडित राम प्रकाश पांडे राम मनोहर पांडे पूर्व सब इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह हैप्पी सिंह रामकृष्ण रामानुज दास शशिधर प्रकाश पांडे विष्णु प्रकाश पांडे एडवोकेट जे पी पांडे विनय पांडे राबिन पटेल हैदर अली प्रधान नरसिंह नारायण पांडे सागर मिश्रा फौजी जयप्रकाश पांडे रामबालक तिवारी शोभनाथ तिवारी देवेंद्र तिवारी रमेश तिवारी शिवम मिश्रा सहित अनेक लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आपको जन मानस का सच्चा सेवक बताया।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
