संसार के प्रथम ज्योतिषाचार्य महर्षि भृगु जी थे.– पंडित राकेश नारायण ज्योतिषाचार्य
प्रतापगढ़ शांति ज्योतिष केंद्र नई दिल्ली के वास्तु विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश नारायण पाण्डेय आज रामानुज आश्रम पधारे। जहां धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने आपको श्री रामानुज पञ्चाङ्गम और भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आपने कहा कि सनातन धर्म में ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के द्वारा निर्मित भवनों से मन एवं परिवार को शांति मिलती है। पितृ दोष दूर होते हैं तथा बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। प्रतिष्ठान यदि किसी वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ से राय लेकर के बनाए जाएं तो वहां पर सदा उन्नति एवं शांति बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र कला विज्ञान खगोल विज्ञान आदि के सहयोग से निर्मित होता है। किसी वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार निर्मित भवन एवं प्रतिष्ठान में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता बाहर जाती है। हमारे प्रथम ज्योतिषाचार्य भृगु जी थे।
