अनुसुचित जाति व जनजाति के मैट्रिक के बाद शिक्षा छोड़ने बाले छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाना हमारा उद्देश्य- गब्बर अहिरवार

भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति व जन जाति के उन छात्रों को जो हाईस्कूल के बाद परिस्थितिवश शिक्षा छोड देते हैं उन्हें आगे पढ़ाने का प्रयास करेगी और आर्थिक मदद देकर उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करेगी इस सम्बन्ध में भाजपा ने वजट लगभग छै गुना कर दिया है।मेट्रिकोत्तर अनुसुचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए जिनकी संख्या लगभग एक करोड़ छत्तीस लाख है के लिए केन्द्र सरकार ने छै हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जिसमें से साठ प्रतिशत राशि केंद्र वहन करेगा एवं चालीस प्रतिशत प्रदेश सरकारों द्वारा वहन किया जायेगा।सन 2021-22से संचालित हो रही इस स्कीम में केन्द्र का अंश साठ प्रतिशत डी बी टी मोड के माध्यम से सीधा छात्र के खाते में भेजा जायेगा ताकि पारिदर्शिता वनी रहे । अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई की बैठक में यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदयाल अहिरवार ने पत्रकारों से संबाद करते हुए कही । उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर जी के सपनों के अनुरूप और पं दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री जी ने अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को उच्च शिक्षित करने का जो प्रयास किया है उससे समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि पार्टी की नीतियों व रीतियों के अनुरूप वे भी ऐसे छात्रों की खोज कर उन्हें जानकारी दे कर आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें । उन्होंने कहा कि यह स्कीम सुद्रड़ सुरक्षा उपायों के साथ आनलाइन प्लेटफार्म पर संचालित की जायेगी जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यक्षमता,तथा विना किसी बिलम्ब के समयवद्ध सहायता सुनिश्चित होगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसुचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदयाल अहिरवार ने की और संचालन जिला महामंत्री अनुसुचित मोर्चा गब्बर अहिरवार ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा सुखदयाल अहिरवार , महामंत्री अनुसुचित मोर्चा गब्बर अहिरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल गन्धर्व,सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश अहिरवार, प्रदीप खटीक,दीपक पाराशर, बृजेन्द्र सिंह सनी, रुपेश साहू, नितिन पन्थ, नसीमुद्दीन कुरैशी बाबा, विशाल गन्धर्व, अवधेश महाराज शोर्य,निर्भय सैनी,पूर्व जिला मंत्री आलोक चौबे, हरीराम, इमरान खान,मौनू कुशवाहा उपस्थित रहे।

ललितपुर संवाददाता
राहुल साहू खिरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *