सोमवंशियों की कुलदेवी है मां चदिंकन भवानी:- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
प्रतापगढ़ जनपद प्रतापगढ़ में स्थित मां श्री चदिंकन देवी जिनके श्री विग्रह में श्री महाकाली, श्रीमहालक्ष्मी, मां सरस्वती तीनों माताएं विराजमान हैं। दास की जन्म भूमि सेनानी ग्राम देवली की महारानी ने इस मंदिर का निर्माण कराया था, देवी ने रानी को स्वप्न दिया था और देवी स्वयं वहां पर प्रकट हुई थी।

मां सोमवंशियों की कुलदेवी हैं। दास, नारायणी रामानुज दासी तथा श्री रामानुज पञ्चाङ्गम के निर्माता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर रामनारायण शास्त्री जी भोपाल की धर्मपत्नी श्री किशोरी जी दास की गुरु बहन के साथ दर्शन किया और नव वर्ष का रामानुज पञ्चाङ्गम मां के श्री चरणों में भेंट किया।
श्री रामानुज पञ्चाङ्गम रामानुज आश्रम में आ चुका है जो चैत्र मास नवरात्र नववर्ष की पूर्व संध्या पर वितरित किया जाएगा।
