सोमवार की रात को होगा होलिका दहन :–धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम होली के संबंध में तमाम असमंजस की स्थिति है किंतु शास्त्र के अनुसार 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को रात्रि 1:10 के पश्चात देर रात 2:21 तक होलिका दहन करना चाहिए। वैसे भद्रा 2 तारीख को शाम 5:30 से देर रात 5:19 तक रहेगी इसलिए 5:19 के पश्चात भी कुछ लोग होलिका दहन करेंगे। 3 मार्च को ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण है। ग्रहण लगे हुए चंद्रमा का उदय काशी में 6:00 बजे होगा अन्य स्थानों पर अलग-अलग समय में चंद्रोदय होगा। सांय काल 6 :48 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा अर्थात मोक्ष हो जाएगा। इसलिए 9 घंटा पूर्व प्रातः काल सूतक लग जाएगा, अतएव रंगोत्सव 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इस संबंध में निर्णय सिंधु के आधार पर दास ने लिखा है।

