सोरों कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों का कौन बनेगा सहारा, ना सर पर छत ना खाने का इंतजाम योगी सरकार से लगाई मदद की गुहार
कासगंज ब्यूरो। कोरोना काल में हर व्यक्ति ने कोई ना कोई दंश झेला है हम बात कर रहे हैं सोरों शूकर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मठ की जहां 3 बच्चों के सर से माता पिता का साया उठ गया अब बच्चों पर न रहने को छत है न खाने का इंतजाम स्थानीय अखबारों के प्रयास से बच्चों को रहने के लिए उसके ताऊ ने आश्रय दिया है।
वहीं स्कूलों ने मुफ्त शिक्षा देने का वादा भी किया है किंतु परिवार में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान उम्र उम्र 12 वर्ष अपने दोनों भाइयों अरुण और अर्जुन जिनकी उम्र 7 और 6 वर्ष है के साथ जीवन यापन को लेकर संघर्ष कर रही है वही मुस्कान ने योगी बाबा से मदद की गुहार लगाते हुए अपने लिए अपने भाइयों के लिए जीवन यापन के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराने की मांग की है। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बाल कल्याण विभाग इन बच्चों की जिम्मेदरी निभायेगा।

कासगंज
मो. 9758779626

