सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला
हत्या प्रदेश बन गया है यूपी, लगातार हो रही हैं हत्याएं : प्रदीप पांडेय
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रयागराज के पटेल नगर के शुकुल गांव के वैद्य विमलेश पांडे उनके बेटे सोनू, प्रिंस, शिबू कि घर में सोते हुए निर्मम हत्या कर दी गई एवं उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार एक जाति विशेष ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। अभी तक किसी भी सरकार में ब्राह्मणों की इतनी हत्याएं नहीं हुई हैं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा ब्राह्मणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और योगी सरकार ब्राह्मणों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ यादव समाज एवं अन्य जातियों की हत्याएं भी हो रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कानपुर में भी हमारे 8 वीर सपूत शहीद हो गए उत्तर प्रदेश में पूरी तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
प्रदीप पांडेय कड़े शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी लोग जनता के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे और वर्तमान सरकार की ब्राह्मण एवं अन्य जातियों की विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह