समाजवादी पार्टी ने दूसरे दिन भी सैकड़ों गांव में लगायी किसान चौपाल

ललितपुर संवाददाता राहुल साहू खिरिया

ललितपुर। कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर पूरे जनपद में किसान चौपाल का आयोजन कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में प्रतिदिन दर्जनों ग्रामीण अंचलों में किसानों के बीच आयोजित हो रहीं चौपालों में कृषि बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी, भण्डारण की क्षमता निर्धारण किये जाने की प्रमुख मांगों को उठाया जा रहा है। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम कोकटा,पिपरिया, कलौथरा, नीमखेड़ा में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।


सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि कृषि बिल संशोधन के बाद किसानों को उसके द्वारा उगायी गयी फसल का मूल्य प्राईवेट सेक्टर तय करेंगे, जिससे किसान को उसकी उपज में आने वाली लागत के सापेक्ष समर्थन मूल्य नहीं मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी किसानों को दे, इसके अलावा भण्डारण की क्षमता को भी निर्धारित करें। उन्होंने बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करते हुये किसानों को खुशहाल करने की दिशा में कृषि बिल को वापस लिये जाने की बात कही। किसान चौपाल को लेकर युवजन सभा जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव द्वारा ग्राम बजर्रा, मिदरवाहा एवं खजुरिया में, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया के नेतृत्व में ग्राम पारौल, दिगवार, मसौरा व देवरान में, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया द्वारा ग्राम ऐरा, मसौरा, देवरान में व सपा नेता ऋतुराज यादव के नेतृत्व में ग्राम नाराहट में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि बिल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

इसके अलावा ग्राम चिगलौआ, बिलाटा, टपरियन व जरावली में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरमन पाल (जिला अध्यक्ष पाल समाज), अर्जुन पाल, अभिनय पांडे, सतेन्द नामदेव, तिलक सिंह, अयोध्या चन्देल, कैलाश पाल, दीपक कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा शामिल रहे। इस दौरान लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, यादवेन्द्र यादव, अजय यादव, रविन्द्र यादव, राजा यादव, पंकज यादव, पंकज श्रीवास, शाहिल, अभिषेक श्रीवास, आशीष यादव, सचिन राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, गौरव यादव, नरेंद्र राजपूत, विजय परिहार, गोविंद यादव, सोवरन परिहार, जितेंद्र यादव, शैलेन्द्र अहिरवार, रामचंद्र अहिरवार, ग्यासी अहिरवार, हलाला अहिरवार, जगन अहिरवार, छब्बा अहिरवार, ग्यासी सहरिया, हनुमत सहरिया, किशोरी सहरिया, अशोक रैकवार, प्रकाश रैकवार, मनुआं अहिरवार आदि मौजूद रहे। इधर नाराहट में किसान चौपाल के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों किसानों ने सपा नेता ऋतुराज यादव के सहयोग से पार्टी की सदस्यता भी किसानों ने ली। पार्टी में शामिल होने वालों में बंधु अहिरवार, रामचंद्र अहिरवार, ग्यासी अहिरवार, हलाला अहिरवार, जगन अहिरवार, छब्बा अहिरवार, ग्यासी सहरिया, हनुमत सहरिया, किशोरी सहरिया, अशोक रैकवार, प्रकाश रैकवार, मनुआं अहिरवार शामिल रहे। इस दौरान गोविन्द, महेंद्र सहरिया, परम सहरिया, रजुआ सहरिया, कैलाश अहिरवार, पप्पू अहिरवार, बंधू पाल, खोजन सिंह लोधी बरेजा, हनुमत यादव, अखलेश यादव, मूरत सिंह डोंगराखुर्द, रामेश्वर यादव, राजीव यादव, रितेश साहू, राजेश अहिरवार, राघबेन्द यादव, आकीब मंसूरी, डा.फर्जन्द अली आदि मौजूद रहे।

ललितपुर संवाददाता
राहुल साहू खिरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.