श्री हनुमानजी मन्दिर तेरा पर अखण्ड रामायण पाठ सम्पन्न,कन्याभोज के साथ कार्यक्रम का समापन

ललितपुर न्यूज़:

ग्राम तेरा ब्लॉक बिरधा अंतर्गत हनुमान जी मन्दिर पर श्री अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।इसके बाद सुन्दर कांड पाठ एवम सम्पूर्ण ग्राम की कन्याभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रेडियो सिंगर भगवत राजा बुन्देला खजरा,भूपेंद्र सिंह बुन्देला बॉबी राजा पटसेमरा,भगवान सिंह परमार,एवम विनोद सड़ेया जी द्वारा संगीतमय रामायण एवम सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

वर्तमान में वर्षा न होने के कारण विभिन्न अनुष्ठान हो रहे है।क्योंकि फसलें सूखने की कंगार पर थी।आज इन्द्रदेव प्रसन्न हो गए और वर्षा होने से किसानों के चेहरे खिल गए।आज धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होने सभी प्रसन्न थे।आज सम्पूर्ण ग्राम की कन्या भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर पुजारी गोविंददास कृपाल सिंह हरि सिंह भान सिंह भगवत सिंह बैस केसपाल सिंह सुजान सिंह प्रमोद सिंह थान सिंह अर्जुन सिंह रिंकू राजा विक्रम सिंह मानवेन्द्र सिंह शिवम सिंह शिवराम सिंह सुकेराजा बडेराजा दीपक सिंह शैलेन्द्र सिंह सुरेन्द्र सिंह गोर कुंजन सिंह राजेश सिंह जानकी प्रसाद नामदेब हरदयाल कुशवाहा राकेश सेन खुमान विश्वकर्मा रतिराम प्रजापति गोपीलाल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *