सुदीक्षा भाटी मामले में जाँच के लिए एसआईटी का गठन, आरोपियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित
ग्रेटर नोएडा की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी की कुछ मनचलों के कारण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। उन मनचलों का अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी की गठन की गई है। फिर भी पुलिस टीम को पिछले पांच दिनों से हाथ कुछ नहीं लगा है। अब बुलंदशहर पुलिस ने आरोपियों को पकड़वाने के लिए इनाम का सहारा लिया है। पुलिस द्वारा बुलेट सवार आरोपियों की पहचाने बताने वालों को 20 हजार रुपए का इनाम देने का घोषणा की गई है। पुलिस सीडीआर, हादसे वाले क्षेत्र का मोबाइल लोकेशन व इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन जाँच पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई करने वाली होनहार छात्रा की, कुछ मनचलों के कारण सड़क हादसे में मौत
परिजनों ने छेड़खानी का लगाया था आरोप:
सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी ने आरोप लगाया था कि, सुदीक्षा अपने ननिहाल बुलंदशहर जा रही थी। लेकिन कुछ बुलेट सवार युवकों ने सुदीक्षा की बाइक की पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी के कारण ही औरंगाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ और उसमें सुदीक्षा की मौत हो गई। हालाँकि बुलंदशहर पुलिस का कहना है की एफआईआर में छेड़खानी का ज़िक्र नहीं है।
स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी:
सुदीक्षा भाटी ग्रेटर नोएडा के दादारी थाना क्षेत्र में डेरी स्कनर गांव की रहने वाली थी। पिता जितेंद्र भाटी ढाबा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने के बावजूद सुदीक्षा ने अपनी मेहनत के बल पर एचसीएल से 3.80 करोड़ का स्कॉलरशिप हासिल की थी। वह अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढाई कर रही थी। सुदीक्षा जून में भारत वापस लौटी थी और उसे 20 अगस्त को फिर से अमेरिका लौटना था। लेकिन इससे पहले ही वह इस दुनिया को छोड़ गई।