सुंदर सेठ एक ईमानदार कर्मठ व्यवसायी एवं जन सेवक थे:– राजेंद्र मौर्य विधायक प्रतापगढ़

महकनी स्वर्गीय एमजी पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट एवं यशोदा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्गीय पंडित श्री राम चरण सुंदर सेठ की पुण्य स्मृति में श्री रामचरितमानस का पाठ एवं महा प्रसाद का भंडारा तथा गरीबों को कंबल वितरित किए गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे जनपद के अनेक लोग मुंबई में जाकर अपने अथक परिश्रम के द्वारा प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया और यहां के नौजवानों को ले जाकर रोजगार से जुड़ने का कार्य किया। आप एक धर्मनिष्ठ ईमानदार कर्मठ व्यवसायी एवं जन सेवक थे। मुंबई में बड़े व्यवसायी के रूप में जहां आपने कार्य किया वहीं अपनी मातृ भूमि से जुड़े रहे।

धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा कि सुंदर सेठ ने कल्याण के अंदर अपनी मेहनत लगन एवं ईमानदारी के द्वारा मराठियों के बीच में स्थापित किया। दो बार कल्याण नगर पालिका के अध्यक्ष रहे। प्रतापगढ़ का नाम वहां बड़े सम्मान से लिया जाने लगा। आज भी आपकी वजह से अनेकों लोग वहां स्वरोजगार कर रहे हैं। गाय के दूध का व्यवसाय तथा फल एवं सब्जी का व्यापार करते हैं। जिन्हें सम्मान पूर्वक आपके पुत्र मुन्ना पंडित एवं विजय पंडित सदा न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। शिक्षण हेतु विद्यालय की स्थापना किया जहां पर उत्तर भारतीय बच्चों को विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। नौजवानों को प्रेरित कर प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर उत्तर भारतीयों को महाराष्ट्रियन के बीच में मेल जोल बढ़ाने का शुभ अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में संगम लाल गुप्त पूर्व सांसद के प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता राजेश सिंह महामंत्री भाजपा कवि अंजनी अमोघ हरिवंश शुक्ला शौर्य अरुण रत्नाकर अंकित तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय का मनमोहन लिया। मनोराम मिश्रा वीरेंद्र प्रताप सिंह अजय कुमार गुप्ता उर्फ ननके प्रतिनिधि टाउन एरिया कटरा प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ला सीमा प्रभाकर शुक्ला प्रियंका पंडित शिवनारायण पंडित चंद्रवली मिश्र रामहित मिश्र कृपा शंकर मिश्रा राज नारायण मिश्रा कमलाकांत त्रिपाठी अष्टभुजा त्रिपाठी सदाशिव मिश्रा गेंदालाल मिश्रा श्री कृष्ण मिश्रा भगवती प्रसाद मिश्रा सहित अनेक महानुभावों ने अपने विचार व्यक्त किया।अतिथियों को नरेंद्र विजय पंडित तथा दुर्गेश पंडित ने अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया। संचालन अनूप त्रिपाठी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *