उ•प्र• सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष गुग्गी बाबू का निधन
अनूपशहर/संवाददाता: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष गुग्गी बाबू को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर व क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष संगीत कुमार उर्फ गुग्गी बाबू का बुधवार को बुलंदशहर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले 22 सालों से लगातार उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास अध्यक्ष चुने जा रहे थे। वह मूलतः अनूपशहर के गावं विचोला के रहने वाले थे। 28 नवंबर को नगर के एक विद्यालय में उन्होंने भाजपा प्रभारी मोहित बेनीवाल के समक्ष सदस्यता ग्रहण की थी। बुलंदशहर में राजदरबार होटल व अनूपशहर में परदादा-परदादी स्कूल भी उन्हीं के परिवार के है।
कैमरामैन मोहित रावल के साथ
विवेक कुमार डौजी,(संवाददाता)
अनूपशहर,जिला-बुलंदशहर
- आप हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे : UP Express News
- आप हमारे Facebook Page को लाइक करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News
- आप हमें Twitter पर Follow करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News
- आप हमें Instagram पर Follow करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News