उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा जंगलराज : कांग्रेस

ललितपुर न्यूज : नगर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललितपुर प्रभारी राहुल रिछारिया मुख्य आथित्य में वरिष्ठ कांग्रेसी शिवनारायण संज्ञा की अध्यक्षता और पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा के मौजूदगी में सभा का आयोजन किया गया। सभा में राहुल रिछारिया ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी लगता है, जंगल राज है। प्रदेश में अपराध दुराचार की घटनाएं बढ़ रही है। अपना हक मांगने वालों पर लाठी गोली बरसाईं जा रही है। सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी छोटे दुकानदार बन्द होने के कगार पर है बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान और बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि ललितपुर की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि एक महीने में ललितपुर जनपद में 30 लोग आत्महत्या कर चुके है। जिले चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा की पूर्व में बहुत हत्या की घटनायें हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी वृद्ध रघुनंदन वैद्य की हत्या को एक महीना चुका है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से अपराधी खुलेआम छुट्टा घूम रहा है। परिवार और शहर लोग भयभीत है। पुलिस किसी बड़ी बारदात का इंतजार कर रही इसके बाद वह चेतेगी। उन्होंने बढ़ते अपराध पर डीआईजी समक्ष रखने की बात कही। प्रान्तीय सदस्य विटटू राजा ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है कि अलग अलग विचारधाओं, अलग अलग भाषाओं, अलग अलग सोच के लोग एक साथ मिलकर इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

रिपोर्ट : राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *