विहिप का 57वां स्थापना दिवस मनाया

ललितपुर न्यूज : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस मारकंडेश्वर मंदिर तालाबपुरा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष उमाशंकर विदुआ ने की एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र राजा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष भगवान सिंह बुंदेला एवं प्रांतीय सदस्य ब्रजभान भारद्वाज रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला सह मंत्री दिनेश साहू, जिला सह मंत्री राहुल जैन, जिला समरसता प्रमुख विजय यादव, नगर उपाध्यक्ष ललित कौशिक, नगर मंत्री नरेंद्र ताम्रकार, जिला सहसंयोजक अभिषेक निरंजन, जिला सह संयोजक विजय साहू, जिला मिलन केन्द्र प्रमुख नीलेश तोमर, नगर संयोजक मनोज साहू, नगर सह संयोजक प्रशांत सोनी, कमलेश सोनी, अनुग्रह खरे उपस्थित रहे एवं जिला की सर्वसम्मति से आशीष तिवारी को विहिप का जिला मीडिया प्रभारी, आशीष तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।

रिपोर्ट : राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *