योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव संभव, नए चेहरे हो सकते है शामिल!
CM योगी की नई टीम में बड़ा फेरबदल!
उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। अगले 8 से 10 दिनों में बदलाव की पूरी संभावना है।
OBC और दलित नेताओं की एंट्री संभव
सूत्रों के मुताबिक, नए कैबिनेट में OBC और दलित नेताओं को जगह मिल सकती है। पार्टी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए बदलाव करने जा रही है।
कौन होगा शामिल, किसकी होगी छुट्टी?
• 4 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।
• 3-4 मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होगी।
• कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जाएगा।
• भूपेंद्र चौधरी, जो वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष हैं, को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
UP में 27 की तैयारी, भाजपा संगठन में भी बदलाव!
उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
योगी मंत्रिमंडल में अभी कितने मंत्री?
• कुल 54 मंत्री हैं।
• 21 कैबिनेट मंत्री
• 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
• 19 राज्यमंत्री
• 6 मंत्री पद फिलहाल खाली हैं।
क्या होगा असर?
इस बदलाव से यूपी सरकार में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। संगठन और सरकार में तालमेल को और मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
