‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी निशा की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

 

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा को पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं। बीती रात करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने गोरेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद के बाद निशा ने ये शिकायत की।

बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों का एक बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.