युवक ने किया पोस्ट: नही होने देंगे महाकुंभ चाहें कितने भी सर कलम करने पड़ें, सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार
बरेली। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी और सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे, चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें।
हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो मामला सामने आया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी की पोस्ट से बहुसंख्यक समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। मैजान रजा ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर और महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। आरोपी ने राम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। पं. के.के. शंखधार सहित कई लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 वर्षीय मैजान रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदू संगठनों ने आरोपी की पोस्ट को “जिहादी मानसिकता” करार देते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से सख्त कार्रवाई की अपील की थी।
UP : बरेली में CM योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ़्तार
◆ पुलिस ने 30 साल के मैजान रजा को गिरफ्तार किया #YogiAdityanath | Maijan Raza | Yogi Adityanath pic.twitter.com/vqKEwEHKY8
— News24 (@news24tvchannel) January 11, 2025
