महराजगंज: अभिनेता सोनू सूद ने सन्तोष मिश्रा को सहयोग करने का दिया आश्वासन

 

महराजगंज। जिले में अभिनेता सोनू सूद ने निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बूढ़ा डीह के सन्तोष कुमार मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा का जर्जर मकान को बनवाने का आश्वासन दिये है।अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों की मदद कि हैं। लॉकडाउन में अपने घरों से मीलों दूर फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू उनके घर भेजने का काम किए। सोनू सूद के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई।

सोनू ने बस से लेकर फ्लाइट तक का इंतजाम करके ऐसे लोगों को उनके घर भेजा है।
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बुढ़ा डीह निवासी संतोष कुमार मिश्रा का फेसबुक पर मैसेज वायरल हो रहा था। जिसमें संतोष कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा ग्राम सभा बूढ़ा डीह क्षेत्र निचलौल जिला महाराजगंज गरीब परिवार से हैं। संतोष के माता जी हाथ से विकलांग है पिता जी बुजुर्ग हो चुके है। वह दवा के सहारे चलते है।बरसात के मौसम में यह सब परिवार रात जाग कर बिताते है।

सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि धीरज तिवारी जी के प्रयास से अभिनेता सोनू सूद जी ने फोन करके मेरी पूरी जानकारी ली व सहयोग करने का आश्वासन दिया। मेरी समस्याओं को सुनकर प्रसिद्ध एक्टर व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के समाजसेवी सोनू सूद ने फोन पर बात करके पूरी जानकारी लिया और जल्द से जल्द सहयोग के लिए कहा।

जिलाध्यक्ष धीरज तिवारी ने शनिवार को इनके घर पहुंचकर आर्थिक मदद किया। बरसात से बचाव के लिए इनके छत पर प्लास्टिक की पन्नी डलवाया।

रिपोर्ट: अरविन्द पटेल,
महराजगंज

 

 

 

 

 

 

 

 

  • आप हमारे Telegram  चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे  : UP Express News
  • आप हमारे Whats App  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे : UP Express News
  • आप हमारे Facebook Page  को लाइक करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Twitter  पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Instagram पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *