वंदे मातरम के नारे से गुंजायमान हुआ बेल्हा

प्रतापगढ़ दैनिक जागरण परिवार द्वारा आयोजित अमृत कलश शोभा यात्रा कंपनी बाग से निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में जनपद के संभ्रांत व्यक्ति नौजवान किसान खिलाड़ी विद्यार्थी व्यापारी राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं अधिवक्ता शामिल हुए।


यात्रा में सांसद संगम लाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद मौर्य विधायक सदर,हरी प्रताप सिंह अध्यक्ष नगर पालिका, जीत लाल पटेल विधायक ,जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर मिश्र ए एस पी ,धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ, नागेन्द्र रघुवंशी, हरिओम मिश्रा अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ नेता भाजपा शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट मीडिया प्रभारी, प्रमोद तिवारी सदस्य राज्यसभा सरदार सिंह डीआईओ एस, बीएसए भूपेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लताराज डॉ मनीष सिंह, डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा, नीतू राजेश अग्रवाल, अंशुमान सिंह अध्यक्ष, उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत कुमार यादव आदित्य शुक्ला एडवोकेट, राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, रुचि केसरवानी, दयाराम मौर्य, रोशन लाल समाज सेवी ,आलोक ऋषि वंश, संजय सरन , राजेंद्र पांडे, विजय सिंह आनंद ओझा अम्मा साहेब ट्रस्ट सहित अनेक सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


विश्वम प्रकाश पांडे सचिव सर्वोदय सेवा सद्भावना संस्थान ने लोक निर्माण विभाग के सामने यात्रा में सम्मिलित हुए महानुभावों को तिरंगे में निर्मित अंग वस्त्रम सांसद जिलाधिकारी विधायक सदर एवं अध्यक्ष नगर पालिका सहित अनेकों लोगों को गले में पहना कर स्वागत किया।


लोग भारत माता की जय वंदे मातरम तिरंगे झंडे की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। स्टेडियम पहुंचने पर वहां वृक्षारोपण भी किया गया।देश की रक्षा में शहीद हुए बलिदानियों के गांव से लाई गई मिट्टी वृक्षों में डाली गई।

अंत में दैनिक जागरण के मुख्य संवाददाता रमेश यादव ने यात्रा में सम्मिलित हुए समस्त लोगों के प्रति आभार जताया जनपद का पूरा जागरण परिवार रमेश तिवारी सुमित कुमार सुनील दुबे मुशीरअहमद ब्रह्म दीपक सहित सभी के स्वागत में लगे थे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राज नारायण शुक्ल राजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *