विश्व का महानतम गणतंत्र देश है भारत:– धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

प्रतापगढ़ भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किंडर गार्डेन पब्लिक स्कूल रामानुज मार्ग शिवजी पुरम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल बच्चों द्वारा प्रभात फेरी विद्यालय से निकलकर कटरा मार्ग से होते हुए जिला कचहरी तक गई,।।
वहां से लौटने के पश्चात धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ ने झंडारोहण करने की पश्चात अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों लोग वीरगति को प्राप्त हुए और लाखों लोग अपना जीवन जेलों में बिताया। आज ही के दिन 1950 में हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था, किंतु भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय संविधान आज ही के दिन लागू हुआ था। भारत गणराज्य विश्व का श्रेष्ठतम लोकतांत्रिक देश है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। हमें गर्व है कि संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य के रूप में हमारे जनपद के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय ने उस पर हिंदी में हस्ताक्षर किया था।
कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्रीमती नीलम सिंह राकेश कुमार सिंह अंशिका सिंह अर्चना सिंह सुषमा पांडे किरण सिंह ज्ञानू मिश्रा रुचि सिंह नीरज मिश्रा एकता श्रीवास्तव पूजा तिवारी सोनी सिंह मिनी सिंह साधना सिंह सरिता सिंह इंजीनियर विक्रम प्रताप सिंह बद्री प्रसाद मिश्रा आचार्य कमलेश तिवारी सहित अनेक लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को का बंदन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.