बिल्ला में हिंसा कराने का 15000 हजार का ईनामिया आरोपी हिरासत में

(ललितपुर न्यूज़) पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार और सी.ओ. सिटी इमरान अहमद के निर्देशन मे अपराधिओं के खिलाफ चलयाये जा रहे अभियान के क्रम मे एसओजी टीम को मुखबिर की सूचना पर प्राइमरी विद्यालय छिल्ला के पास इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पंचयायत चुनाव के दौरान ग्राम बिल्ला मे 19 अप्रैल 2021 को हिंसा और अराजकता की गई थी जिसमे वाहनों के साथ तोडफ़ोड़ और पुलिस पार्टी पर पथरबाजी की गई थी। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए थे और इनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया गया था।

इस समंध मे थाना बानपुर मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के दिन से ही आरोपी महेन्द्र लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा महेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था और जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा 23 अप्रैल 2021 को 15000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी क्रम मे एक अभियुक्त जिसपर 15000 का इनाम था जो की कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बानपुर मे विधिक कर्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। पकड़े गये अभियुक्त का नाम महेंद्र लोधी पुत्र रामदास लोधी ग्राम विल्ला थाना बानपुर बताया गया है।

रिपोर्ट राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published.