भगवान श्री जगन्नाथ जी इस समय है बीमार 15 दिनों तक नहीं देंगे दर्शन :—धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास

जेष्ठ मास की पूर्णिमा से भगवान श्री जगन्नाथ जी एकांतवास में रहेंगे क्योंकि अधिक स्नान करने के कारण उन्हें जुखाम एवं बुखार हो गया है ।भक्तों को दर्शन नहीं देंगे और प्रसाद ग्रहण नहीं करेंगे। केवल जंगल की जड़ी बूटियों का बनाया हुआ काढे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को रत्न वेदी से बाहर आकर श्री बलभद्र जी बहन सुभद्रा जी के साथ अलग-अलग रथ पर विराजित होकर गुडींचा मंदिर जाएंगे। भगवान जीवो के कल्याण के लिए सदा चिंतित रहते हैं। इसलिए ठाकुर जी वर्ष में एक बार रथ पर यात्रा करते हैं।

 

दासानुदास ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास कृपा पात्र श्री श्री 1008 स्वामी श्री इंदिरा रमणाचार्य पीठाधीश्वर श्री जीयर स्वामी मठ श्री जगन्नाथ पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *