वी. एस. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चकवनतोड़ के बच्चों ने रंगोली बनाकर मनाया महानवमी और दशहरे का पावन पर्व
प्रतापगढ़ शहर के वी. एस. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चकवनतोड़ में धूमधाम से महानवमी और दशहरा उत्सव मनाया गया।
इस आयोजन में निदेशिका श्रीमती अलका सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती जया रॉय, सभी शिक्षक, बच्चे और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर निदेशिका ने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की विशेषताएँ और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रधानाचार्या ने दुर्गा माँ के महत्व और शक्ति-स्वरूप की व्याख्या की।

बच्चों ने रामलीला का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसमें महिषासुर वध का दृश्य और माँ दुर्गा के भजन शामिल थे। इसके बाद रावण दहन की पारंपरिक प्रक्रिया के साथ विजय का उत्सव मनाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर विजय पताका लहराई।
छात्रा नैना, परी,मानसी गुनगुन, अंजलि,अराध्या, मानवी आदि ने दुर्गा माँ की रंगोली बना के नारी की शक्ति को प्रदर्शित किया।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह सीख देना था कि वे अपने मन की बुराई को मिटाकर अच्छाई की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों ने आपस में मिलकर डांडिया नृत्य किया और इस विजयदशमी के अवसर को यादगार बनाया।
