खैर अनाज मंडी में धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने की शिकायत लेकर किसान एसडीएम से मिले।

खैर अनाज मंडी में धान खरीद केन्द्रों पर किसानों का धान न खरीदे जाने की शिकायत लेकर किसान एसडीएम से मिले।

अलीगढ़ खैर। तहसील क्षेत्र के अनाज मंडी में दो धान खरीद केंद्रों एफसीआई व मार्केटिंग धान खरीद केन्द्र पर खैर तहसील क्षेत्र के किसान अपने अपने धान लेकर पहुॅच रहे हैं लेकिन उनके धान की खरीद नहीं हो पा रही है।

किसान अपने अपने धान का सेंपल लेकर खैर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह से मिले, किसानों का आरोप है कि केन्द्र संचालक धान में कुछ न कुछ कमी निकाल देते हैं और धान नहीं खरीदते है किसनों की शिकायत पर खैर एसडीएम ने बुधवार को समस्या के सामाधान का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट: लक्ष्मन सिंह राघव,
खैर, अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *