जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार/ व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एडीजी से मिलने पहुंचे

मेरठ ब्रेकिंग,

न्यूज़-1 
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एडीजी से मिलने पहुंचे

बढते अपराधों पर जताई नाराजगी……….

मेरठ, 10 सितम्बर (प्र)। सर्राफ पुत्र हत्याकांड पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता गुरूवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एडीजी से मिलने पहुंचे तथा उन्होेने बढते अपराधों पर चिंता जताई। इस दौरान व्यापारी नेता संजय जैन, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, सतीश जैन, लल्लू मक्कड आदि भी मौजूद रहे।

न्यूज़-2 
जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार

हत्या का सूत्रधर आबूलेन भगवान पैलेस निवासी अमित निकला…..

मेरठ, 10 सितम्बर (प्र)। दौराला पुलिस ने जिम ट्रेनर परविन्दर सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है। हत्या का मुख्य सूत्रध्यार आबूलेन भगवान पैलेस निवासी अमित कुमार है। जिसने शिवा मलिक व रजत राठी के माध्यम से हत्या को अंजाम दिलाया।
बताते है कि अमित कुमार जो नगर निगम में ठेकेदारी करता है तथा ठेकेदारी के काम का काफी हिस्सा दूसरों को दिलाने के कारण परविन्दर से रंजिश रखता था इस कारण उसने हत्या को अंजाम दिलाया।

न्यूज़-3 
विधायक सोमेन्द्र तोमर ने विकास कार्यो का किया उद्धघाटन

मेरठ, 10 सितम्बर (प्र)। ग्राम कुंडा, बहादरपुर व मोहिउददीनपुर में मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने गुरुवार को करीब 1 करोड़ 17 लाख के निर्माण कार्यो का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस मौके पर देहात मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, नितिन प्रमुख, राजपाल प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल भड़ाना, राजदीप गुमी, गुड्डू गगोल, लीलू ठेकेदार, सुनील शर्मा, सनोज गुमी, सोनू शर्मा, नरेंद्र विकल, मनोज शर्मा, योगेश कुमार, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, शीशपाल सिंह, अशोक कुमार, अमरीश, विनोद राणा, हर्षित काकड़ा, नीरज शर्मा, रजनीश पंवार आदि मौजूद रहे।

  • आप हमारे Telegram  चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे  : UP Express News
  • आप हमारे Whats App  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे : UP Express News
  • आप हमारे Facebook Page  को लाइक करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Twitter  पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Instagram पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
रिपोर्ट: जिला सवांददाता
उमेश पाण्डेय,मेरठ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.