हरिपदी गंगा मे टूट कर गिरा विधुत पोल, हादसे से सबक नही ले रहीं पालिका।

विगत दिनों स्वास्थ कर्मी की चुपक कर हुई थी मौत।

 

सोरो/कासगंज। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल सोरो गंगा जी पर देश विदेश से रोजाना हजारो की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते है वही पालिका की लापरवाही के कारण विधुत पोल गिर गया हरि की पौड़ी में गनीमत ये रही कि विधुत सप्लाई नही थी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व में भी एक स्वास्थ्यकर्मी की चुपक कर मौत हो गयी थी ।

सोरों हरि की पौडी शौमेश्वर बाले घाट पर नगर पालिका सोरो का विधुत पोल टूट कर गंगा जी मे गिर गया है क्योकी नगरपालिका सोरों की जनरेटर की लाईट भी इन्ही पोलो पर संचालित होती हैं ओर इनका रख रखाव भी नगर पालिका सोरो ही करती हैं इस पोल से कभी भी बडा हादसा हो सकता है।किन्तु नगरपालिका कर्मचारियो का इस ओर कतई ध्यान नही है।शायद नगरपालिका सोरो किसी बड़े हादसे के इन्तजार मे है।

जबकि इन घाटो पर रोजाना हजारों यात्री व शाम को सैकडों लोग दर्शन करने आते है।इसलिए नगर पालिका सोरो से इसे जल्द से जल्द स्थानीय लोगों ने थीक कराने की मांग की है।

रिपोर्ट सचिन उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published.